Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

रास्ता बदलें

रास्ता बदलें
क्या आप किसी ऐसे इंसान को जानते हैं जिसने अपने जीवन में कभी कोई गलती न की हो?

रास्ता बदलें

मैं और मेरी 15 वर्षीय बेटी, रविवार की दोपहर को उसकी एक सहेली के घर जाने के लिए स्कूटी पर निकल पड़े। हम दोनों ही उस मोहल्ले से परिचित नहीं थे, जहाँ उसकी सहेली रहती थी। इसलिए, मेरी बेटी ने ‘गूगल मैप्स’ ऐप में अपनी सहेली का पता डाला और पीछे बैठ मेरा मार्गदर्शन करने लगी।

जल्द ही, हमें इस दुविधा का सामना करना पड़ा कि हमें फ्लाईओवर के ऊपर से होकर जाना है या उसके नीचे से जाना है। हमने फ्लाईओवर लेने का फैसला किया। कुछ मिनट बाद मेरी बेटी ने मुझ से कहा, “मम्मा, हम अपनी मंजिल से दूर जा रहे हैं। हमने गूगल मैप् के निर्देश को ढंग से नहीं देखा।”

मैंने तुरंत स्कूटी रोक दी। हम मुड़ना नहीं चाहते थे क्योंकि हम लगभग फ्लाईओवर पार कर चुके थे।

लेकिन, ऐप ने तुरंत फिर से रूट किया और हमें हमारे गंतव्य के लिए एक नया मार्ग दिखाया और अब हम वापस ट्रैक पर थे।

जैसे ही मैंने गाड़ी चलाई, मेरी जिज्ञासु बेटी ने पूछा, “मम्मा, मुझे आश्चर्य होता है कि जब हम गूगल मैप् के निर्देश को अनुसरण (follow) करने में कोई गलती कर देते हैं तो ‘गूगल मैप्’ कभी चिल्लाता नहीं है, निंदा नहीं करता है या हमें डांटता नहीं है?

यह कभी तेज आवाज में नहीं कहता है, “मूर्ख, आपको क्रॉसिंग पर बाएँ जाना था या ध्यान देना सीखें और मेरे निर्देशों को ध्यान से सुनें।”

क्योंकि, अगर उसने ऐसा किया, तो शायद हम में से बहुत से लोग इसे इस्तेमाल करना बंद कर दें। इसके बजाय, गूगल केवल री-रूट करता है और हमें हमारी मंजिल तक पहुँचने का अगला सबसे अच्छा रास्ता दिखाता है। इसकी प्राथमिक रुचि हमें अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में है, न कि हमसे गलती होने पर हमें बुरा महसूस कराने में।

उसने आगे कहा, “मम्मा, क्या यह सम्भव है कि हम सब गूगल मैप की ही तरह मददगार हों? क्या मेरे लिए अपने आस-पास के लोगों से गूगल के समान दयालुता की उम्मीद करना उचित है?”

मेरी बेटी ने उस क्षण जो कहा, उन शब्दों ने मुझे अचंभित कर दिया।

और वह मेरे लिये एक बहुत बड़ा सबक था, बहुत महत्वपूर्ण सबक

अपनी कुंठा और गुस्सा उन लोगों पर निकालना बहुत आसान है, जिन्होंने गलती की है, खासकर उन लोगों पर जो हमारे करीब हैं या जिनसे हम परिचित हैं।

हालाँकि, समझदारी इसी में है कि हमारे सामने जो भी समस्या है , हम उसका समाधान ढूँढने की कोशिश करें , ना कि एक दूसरे को दोष दें। क्योंकि अंततः हम सब एक-दूसरे के साथ चल रहे हैं और जीवन की इस यात्रा में, परम तक पहुँचने में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।

क्या आपके जीवन में हाल ही में कोई री-रूटिंग का क्षण आया है? (दूसरों के सम्बंध में, या *अपने खुद के सम्बंध मे)
*”हम गलतियाँ करते हैं और उनसे सीखते हैं, और यह सब सम्रद्ध एवं विस्तृत यात्रा का हिस्सा है। हर विचार और हर कार्य इसमें योगदान देता है।”*
दाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *