पढ़ने से पहले… धीरे से अपनी आँखें बंद करें… अपना ध्यान अपने हृदय पर ले आएं… और एक पल के लिए आपने जो दिन को भोजन ग्रहण किया उसके स्वाद और जिसने उसे बनाया उसके भीतर के भाव को महसूस करें…
जले हुए बिस्किट
जब मैं बच्चा था, कुछ-कुछ समय में मेरी माँ रात के खाने के लिए नाश्ते जैसा कुछ बना देती थी। मुझे वह रात विशेष रूप से याद है जब काम पर एक उबाऊ और थकाऊ दिन के बाद रात को मेरी माँ ने खाना बनाया था।
काफी लंबे अरसे पहले की उस शाम को माँ ने, मेरे पिताजी के सामने अंडे, सॉसेज और बेहद जले हुए बिस्किट की एक प्लेट रखी थी। और मैं देख रहा था कि क्या किसी ने इस पर गौर किया?
फिर भी पिताजी उन बिस्किट तक पहुँच ही गए, मेरी माँ को देख कर मुस्कुराए, और मुझसे पूछा, “स्कूल में दिन कैसा रहा?” मुझे याद नहीं है कि मैंने उस रात उनसे जवाब में क्या कहा था? लेकिन मुझे यह याद है कि मैंने उन्हें उस बिस्किट पर मक्खन और जेली लगाते हुए देखा था और वे उन्हें आराम से खा भी रहे थे।
उस शाम जब मैं टेबल से उठा, तो मेरी माँ ने पिताजी से बिस्किट जल जाने के लिए माफी माँगी थी। और मैं कभी नहीं भूलूंगा कि उन्होंने क्या कहा: “प्रिय, मुझे जले हुए बिस्किट बहुत पसंद हैं।”
बाद में उस रात मैं सोने से पहले पिताजी को गुड नाईट कहने उनके पास गया और मैंने उनसे पूछा, “क्या वास्तव में आपको जले हुए बिस्किट पसंद हैं?” उन्होंने मुझे अपनी बाहों में लपेट लिया और कहा, “तुम्हारी माँ, आज पूरे दिन मेहनत से काम करके थकी हुई थी। और इसके अलावा – थोड़े से जले हुए बिस्किट खाने से कभी कोई नुकसान नहीं होता।”
ज़िन्दगी अपूर्ण चीज़ों और अपूर्ण व्यक्तियों से भरी हुई है। कोई इंसान सम्पूर्ण या परफेक्ट नहीं होता, उसमें कुछ ना कुछ कमी होती ही है। एक स्वस्थ, बढ़ता हुआ, हमेशा रहने वाला रिश्ता और परिवार बनाने के लिए, सबसे महत्वपूर्ण तरकीबों में से एक है, एक दूसरे की गलतियों को स्वीकार करना और एक दूसरे के विचारों के मतभेदों को अपनाना।
जब हम स्वीकार करना और प्रेम करना सीख लेते हैं, तब हमारे जीवन का हर पहलू फलने-फूलने लगता है।
“यही संभावना है जो विवाह हम सभी के लिए लाता है – बढ़ने का अवसर, स्वयं को उन्नत करने का अवसर और प्रेम करना सीखने का अवसर। यदि हम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध होने के इच्छुक हैं, तो वैवाहिक और पारिवारिक जीवन हमें अधिकाधिक देते रहना सिखाते हैं। जब हमारे अस्तित्व की स्थायी दशा प्रेम होगी, तब निवेश की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। जब निवेश की आवश्यकता शून्य हो जाती है तो इसका अर्थ यह है कि यह सबसे स्थायी रिश्ता है, सबसे स्थायी परिवार है।”
दाजी









Leave a Reply