यूपी चुनाव रिजल्ट से पहले टिकैत का बड़ा बयान
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को वोट की पहरेदारी करनी होगी। छलिया नेताओं का कोई भरोसा नहीं है। नौ और 10 मार्च को किसान मतगणना स्थलों के आसपास रहे और अपने वोट की पहरेदारी करें। भाकियू प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना स्थलों के आसपास रहें और निगरानी करें कि आपके वोट में कोई अधिकारी गड़बड़ी तो नहीं कर रहे हैं।










Leave a Reply