बढ़ते गंगा नदी के जल स्तर से कल्प वासियों को भारी दिक्कत
माघ मेला 2022 में समस्याएं खत्म होने का नाम तक नहीं ले रही है जहां एक ओर करोना वायरस के संक्रमण के कारण स्नानार्थी श्रद्धालु और कल्प वासियों का आना न के समान हो गया है। वहीं पर गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गंगद्वीप पूरा जलमग्न हो चुका है जिससे कल्पवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
प्रयागराज के संगम की रेती में बसने वाले तंबुओं के शहर माघ मेले में अब संकट के बादल और अधिक गहरे होते जा रहे हैं। जहां एक ओर कोरोनावायरस के प्रभाव से माघ मेला 2022 के पौष पूर्णिमा स्नान विफल रहा और बड़े-बड़े सरकारी दावों के बीच श्रद्धालुओं का आगमन न के बराबर रहा, वही गंगा नदी के अचानक बढ़ते जलस्तर ने कल्पवासियों के लिए भी परेशानी और मुसीबत बढ़ा दी है। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण कल्प वासियों के तंबुओं में पानी घुसने लगा है जिसकी वजह से वहां रहना दूभर हो गया है। आनन-फानन में प्रशासन ने कल्प वासियों को सेक्टर 5 में भेजने का प्रबंध तो कर दिया है, लेकिन न तो वहां पर समुचित जल की व्यवस्था है ना ही सड़कें और ना ही बिजली जिसके कारण कल प्रवासियों में असुरक्षा की भावना सामने आ रही है, और उन्हें डर है कि इन परिस्थितियों में यदि कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है तो वह किस प्रकार अपनी रक्षा करेंगे।
वही जिलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री ने बताया कि गंगा नदी में 24000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी आ जाने की वजह से यह सारी समस्याएं हो रही है। सर्दी के मौसम के कारण अभी सिंचाई की समुचित जरूरत नहीं है, और बे मौसम पहाड़ों से लेकर तटीय क्षेत्रों तक हो रहे हैं बारिश के कारण जहां गंगा नदी में 7000 क्यूसेक पानी आना चाहिए था वह बढ़कर 24000 क्यूसेक हो गया है, जिससे गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके कारण माघ मेला 2022 के गंगद्वीप तीर्थ क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंच रहा है, और वहां पर प्रयागवाल, पंडा समाज और कई संस्थानों के टेंट लगे हुए हैं, जो कि जलमग्न हो गए हैं। युद्ध स्तर पर इन सभी को विस्थापित किया जा रहा है और इनकी सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द यथासंभव पूरी करने की व्यवस्था की जा रही है।









Leave a Reply