BJP ने राहुल के घर भेजी 1 किलो जलेबी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जलेबी खूब चर्चा में रही। ऐसे में कांग्रेस की हार के बाद BJP ने राहुल गांधी के दिल्ली स्थित घर पर 1 किलो जलेबी भी भिजवाई। राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान गोहाना में एक मिठाई दुकान की जलेबी की तारीफ करते हुए कहा था कि इसे एक्सपोर्ट भी किया जाना चाहिए। इस पर उनके काफी मजे भी लिए गए थे। अब हरियाणा BJP ने उनके घर फूड डिलीवरी एप के जरिए 1 किलो जलेबी भेजी है।









Leave a Reply