Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

इंडियन कप्तान विराट कोहली योगी जी से कुछ सीख ली होती तो पाकिस्तान से हार का दाग नहीं लगता, विराट कोहली का नाम ले पूर्व IAS ने योगी-मोदी पर साधा निशाना

इंडियन कप्तान विराट कोहली योगी जी से कुछ सीख ली होती तो पाकिस्तान से हार का दाग नहीं लगता, विराट कोहली का नाम ले पूर्व IAS ने योगी-मोदी पर साधा निशाना
रिटायर्ड आईएएस अफसर ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि कप्तान विराट कोहली यदि योगी जी से कुछ सीख ले लेते तो पाकिस्तान से हार का दाग नही लगता
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाक से भारत की हार का जिक्र करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने विराट कोहली का नाम लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा है। रिटायर्ड आईएएस अफसर ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा- ‘इंडियन कप्तान विराट कोहली यदि योगी जी से कुछ सीख ले लेते तो पाकिस्तान से हार का दाग नहीं लगता। ये चतुराई, आज योगी जी ने PM मोदी के हाथों, 9 मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण में भी दिखा दी।
वीडियो में सूर्य प्रताप सिंह आगे कहते हैं- ‘विराट कोहली जी, आप थोड़ा सा हमारे योगी जी से सीख लीजिए। अगर आप सीख लिए होते तो हमारे देश को इस तरह से आज पछतावा न होता। योगी जी के पास फॉर्मूला है। कोई काम मत करो, कोई विकास मत करो, केवल नाम बदल दो। अभी देखो तमाम शहरों के नाम बदल दिए उन्होंने, चाहे काम किया हो न किया हो, स्मार्ट सिटी बनी हो या न बनी हो। ‘ 
योगी जी से कुछ सीख ले लेते तो पाकिस्तान से हार का दाग नहीं लगता, विराट कोहली का नाम ले पूर्व IAS ने योगी-मोदी पर साधा निशाना
वीडियो में सूर्य प्रताप सिंह आगे कहते हैं- ‘विराट कोहली जी, आप थोड़ा सा हमारे योगी जी से सीख लीजिए। अगर आप सीख लिए होते तो हमारे देश को इस तरह से आज पछतावा न होता। योगी जी के पास फॉर्मूला है। कोई काम मत करो, कोई विकास मत करो, केवल नाम बदल दो। अभी देखो तमाम शहरों के नाम बदल दिए उन्होंने, चाहे काम किया हो न किया हो, स्मार्ट सिटी बनी हो या न बनी हो। ‘
आईएएस अधिकारी ने कहा- ‘ योगी जी ने कई अस्पतालों का नाम बदल कर मेडिकल कॉलेज कर दिया। हो गई बात खत्म। हो गया मेडिकल कॉलेज। हो गए छात्र भर्ती, आ गए प्रोफेसर। आपको तो पता ही है, डॉक्टर आधे रहते हैं आधे नहीं रहते हैं, उन्हें प्रोफेसर मान लो थोड़ी देर के लिए।’ (पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में पहली बार भारत को हराया, 10 विकेट से हासिल की जीत)

उन्होंने आगे पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा- ‘आज हमारे पीएम मोदी ने 9 अस्पतालों का लोकार्पण किया। मतलब लोगों को समर्पित कर दिया गया। पर ओपीडी चली नहीं, नर्सिंग स्टाफ, सर्जिकल थिएटर कुछ बना नहीं। कुछ भी चालू नहीं हुआ, पर लोकार्पण हो गया। बिल्डिंग खुल गई…अगर बिल्डिंग खुलने से मेडिकल कॉलेज बन जाए तो आईसीएमआर की जरूरत ही नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *