आज का पंचांग एवं राशिफल
21 अक्टूबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण ।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि – 08:58 मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – अश्विनी दिन – 04:19 मि. तक उपरांत भरणी।
योग – वज्र रात्रि-09:54 मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – पंचक नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 01:30 से 03:02 मि. तक।
सूर्योदय – 06:20 मि.।
सूर्यास्त – 05:40 मि.।
व्रत – नहीं है।
पर्व – नहीं है।
आज विषेश – कार्तिक मास आरंभ,आकाश दीपदान आरंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 04:19 मि. तक, धर्मशास्त्र एवं आयुर्वेद अनुसार कार्तिक मास में मट्ठा तथा दाल का सेवन बंद,फसली कार्तिक मास आरंभ।
कल- अशून्य शयन व्रत एवं लक्ष्मीनारायण पूजन चंद्रमा को अर्घ्य दान, चंद्र उदय-रात्रि-06:34 मि.पर।
मेष राशि – आलस्य से बचकर रहें नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहें अपना काम स्वयं करें। किसी के कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।
वृष राशि – आज का दिन आनंद दायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।
मिथुन राशि – जिसको आप किसी काम के नहीं समझते थे आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है। सतर्क रहें।
कर्क राशि – सामाज के कुछ लोग आपके किये कार्यों से खुश नहीं रहेंगे। आपके कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
सिंह राशि – आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।
कन्या राशि – व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।
तुला राशि – आज दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।
वृश्चिक राशि – आलस्य त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।
धनु राशि – आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।
मकर राशि – आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।
कुंभ राशि – आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज हनुमान जी को सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
मीन राशि – बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply