आज का पंचांग एवं राशिफल
20 अक्टूबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल ।
दिन – बुधवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – पूर्णिमा रात्रि – 07:39 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – रेवती दिन – 02:32 मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – हर्षण रात्रि-09:58 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – पंचक समाप्त दिन – 02:32 मि. पर।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 06:11 मि. पर समाप्त।
चंद्र राशि – मीन दिन – 02:32 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 12:09 से 01:40 मि. तक।
सूर्योदय – 06:19 मि.।
सूर्यास्त – 05:41 मि.।
व्रत – पूर्णिमा व्रत।
पर्व – शरद पूर्णिमा।
आज विषेश – शरद पूर्णिमा, व्रत-स्नान-दान की पूर्णिमा,रास पूर्णिमा, कौमुदी महोत्सव, बाल्मीकि जयंती, जैनियों की ओली समाप्त, लक्ष्मी,इन्द्र,कुबेर आदि की पूजा, नवान्न भक्षण, कार्तिक मास यम नियम स्नान दीपदान प्रारंभ।
कल- कार्तिक मास आरंभ,आकाश दीपदान आरंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 04:19 मि. तक, धर्मशास्त्र एवं आयुर्वेद अनुसार कार्तिक मास में मट्ठा तथा दाल का सेवन बंद,फसली कार्तिक मास आरंभ।
मेष राशि – आज घर का परिवेश अच्छा रखें। पारिवारिक सदस्यों से मेल-जोल बढ़ा कर रखें। ग्रहों की स्थिति के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है ध्यान रखें।
वृष राशि – आज आर्थिक रूप से आपको सावधान रहना होगा। लाभ का दिन है इसलिए लाभ के लिए मेहनत पर ध्यान रखें। पारिवारिक कलह से सावधान रहें। सारी ऊर्जा अनावश्यक कलह में बर्बाद हो सकती है।
मिथुन राशि – समय के महत्व को समझते हुए आज उन्हीं कार्य को वरीयता दें जो अधिक महत्वपूर्ण हैं। धन कहीं लगाने से पहले अपने लोगों से राय अवश्य लें अन्यथा पैसा डूब सकता है।
कर्क राशि – आज आतिथ्य सत्कार करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम दें जिससे उनकी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हों।वाहन तेज न चलाएं सावधानी बरतें ।
सिंह राशि – अंधकार चाहे जितना गहरा हो लेकिन प्रकाश की एक किरण उसे पराजित कर देती है। नकारात्मक परिस्थितियों में उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है। आज के दिन कर्ज लेने से बचें।
कन्या राशि – ऊर्जा का लाभ लेने का दिन है। जोश के साथ अपने काम पर ध्यान दें। ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित न होने दें। परिचितों से मनमुटाव के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। संबंधों को बचा कर चलें।
तुला राशि – अधिक काम के चलते खीझ एवं चिंता हो सकती है लेकिन संयम बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें आज दिन ठीक नहीं है।
वृश्चिक राशि – अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे कि आपकी छवि को हानि पहुंचे। कान का ध्यान रखें रोग,दर्द होने की शंका है।
धनु राशि – कार्य स्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। किसी भी व्यक्ति की बुराई न करें। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों को जोड़ों से संबंधित दिक्कतें पहले से चली आ रही हैं, उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
मकर राशि – अनुपयोगी कामों में अपने समय को बिल्कुल बर्बाद न करें। समय के मूल्य समझते हुए, आपको इसका सदुपयोग करना होगा। अनजाने व्याक्ति का उपहास अपयश का कारण बन सकता है।
कुंभ राशि – आज छोटी-छोटी खुशियां और आनन्द लेने के लिए तैयार रहें। यह प्रसन्नता आपको कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी। आज खरीददारी करने से बचना चाहिए और धन को बचाकर चलने में ही फायदा है।
मीन राशि – अपनी क्षमतानुसार किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। अपने कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। घर से कोई वस्तु गुम हो सकती है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply