Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Horoscopआज का पंचांग एवं राशिफल

Horoscopआज का पंचांग एवं राशिफल

18 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल ।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – त्रयोदशी सायं – 06:24 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद दिन – 12:18 मि. तक उपरांत उत्तराभाद्रपद।
योग – ध्रुव रात्रि-11:05 मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – पंचक है।
भद्रा – नहीं है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 07:59 से 09:20 मि. तक।
सूर्योदय – 06:18 मि.।
सूर्यास्त – 05:42 मि.।
व्रत – प्रदोष व्रत।
पर्व – कुछ भी नहीं।

आज विषेश – सोम प्रदोष पुत्र प्राप्ति के लिए उत्तम व्रत,सौर कार्तिक मास आरंभ,तुला राशि सूर्य संक्रांति का पुण्यकाल, गंगा स्नान दान आदि करना उत्तम होगा।

कल – रात्रि व्यापिनी शरद पूर्णिमा, रात्रि में लक्ष्मी, गणेश, कुबेर, आदि की पूजा, रात्रि जागरण,

मेष राशि – गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न करें। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें।

वृषभ राशि – दिन का प्रारंभ आज आनंद-प्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतें।

मिथुन राशि – आज आपका दिन मनोरंजन से भरा और आनंद लूटने का है, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा।

कर्क राशि – प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी।

सिंह राशि – आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें, धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि – आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है, बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशि – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया दूर हो जाएगी, और आनंद छाएगा।

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेगा।

धनु राशि – आज के दिन दुर्घटना एवं शल्य चिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएं बनेंगी।

मकर राशि – आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यवसायियों के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। फिर भी मानहानि होने की भी पूरी संभावना है।

कुंभ राशि – आज का दिन लाभकारी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सम्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी।

मीन राशि – बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *