Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

हमारी लोक संस्कृति और परंपरा के संवाहक है जमुनापार महोत्सवःवीके सिंह

हमारी लोक संस्कृति और परंपरा के संवाहक है जमुनापार महोत्सवःवीके सिंह
कलश पूजन,दीप प्रज्वलन,भजन और संतआशीष के साथ 5 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ-
करछना।जमुनापार महोत्सव हमारी लोक संस्कृति औऱ परंपरा का संवाहक बनकर अपने समाज में जो अलख जगा रहा है बहुत ही प्रशंसनीय है।अपने विद्धवानों,संतो,मनीषियों,लोककलाकारों,साहित्यकारों और ग्रामीण प्रतिभाओं को एक ही मंच पर संजोता हुआ यह महोत्सव एक दिन देश की पहचान बनेगा।यह बातें रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कालेज के परिसर में सोमवार को 24वें पांच दिवसीय जमुनापार महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह ने कही। मंच पर विराजमान प्रयागपीठ से पधारे स्वामी विनोदानंद जी महाराज और मानस प्रवाचिका वृदावन धाम से पधारी साक्षी देवी के साथ उऩ्होने दीप प्रजवलन कर महोत्सव का उद्धघाटन किया।इसके पूर्व मिश्र बधुओं,मोहिनी श्रीवास्तव और अमित अमिलिया द्वारा प्रस्तुत भजन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।वही बृजेश तिवारी और मोनू मस्ताना ने कहरवा गीत गाकर अपनी माटी की सुगंध विखेरी।मंच पर पधारे संतो और विशिष्टजनों का स्वागत माल्यार्पण करते हुए महोत्सव के संयोजक डॉ.भगवत पाण्डेय ने कहा कि यह महोत्सव जमुनापार में हमारी प्रीती,रीती नीति का प्रतिदर्श बनकर अपने बुजुर्ग और संतो के आशीष से पुष्पित पल्लवित हो रहा है,जो अब अपने मनीषियों,विद्वानो,कलाकारों,समाजसेवियों,ग्रामीण प्रतिभाओं को एकसाथ लेकर बीते 24 वर्षो अपनी माटी परिपाटी संस्कृति संस्कार सामाजिक समरसता की अलख जगा रहा है।उद्धघाटन दिवस पर मंच पर पधारे स्वामी विनोदानंद जी महाराज और साक्षी देवी ने संत्संग की महिमा का बखान करते हुए जीवन में मानवीय मूल्यों की सर्जना के लिए इसे सबसे बड़ी भक्ति औऱ शक्ति की संज्ञा दी तो वही श्रीमद्भागवत के प्रवाचक गोपाल जी महाराज और पंकज जी महाराज ने भी महोत्सव को आशीष प्रदान करते हुए समाज में आपसी प्रेम सद्भाव के जागरण पर जोर दिया।संचालन गीतकार राजेन्द्र शुक्ल औऱ हास्य कवि अशोक बेशरम ने किया।प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।इस मौके पर देवी चरण पाण्डेय चरण,अमन मिश्रा,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,जेपी सिंह,फतेबहादुर रिषीराज,रामभवन पाण्डेय,राम लोचन सांवरिया, नारायण दत्त तिवारी,अमित पाण्डेय,कमला शंकर तिवारी,अतुल तिवारी,दिनेश सोनी,रोशन ओझा.सबरेज अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *