Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

लखीमपुर कांडः 52 से अधिक वीडियो वायरल, भाजपा को अपनों ने ही घेरा, राम इकबाल भी आए किसानों के साथ

लखीमपुर कांडः 52 से अधिक वीडियो वायरल, भाजपा को अपनों ने ही घेरा, राम इकबाल भी आए किसानों के साथ

लखीमपुर खीरी कांड से संबंधित 52 से अधिक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होने से स्थानीय बीजेपी नेता परेशान दिख रहे हैं। कई तो अब खुलकर किसानों के सपोर्ट में भी उतर आए हैं।

लखीमपुर खीरी कांड में 52 से अधिक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस कांड में इन वीडियो के वायरल होने से बीजेपी के अपने ही उसे घेर रहे हैं। कई वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि कार, किसानों को पीछे से रौंदती हुई जा रही है।

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी को इस कांड से लखीमपुर की कई सीटों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस कांड से बीजेपी से पहले ही वरुण गांधी जैसे नेता नाराज चल रहे हैं, अब इस कड़ी में राम इकबाल का नाम भी जुड़ गया है। राम इकबाल बलिया के पूर्व विधायक
लखीमपुर खीरी कांड से संबंधित 52 से अधिक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होने से स्थानीय बीजेपी नेता परेशान दिख रहे हैं। कई तो अब खुलकर किसानों के सपोर्ट में भी उतर आए हैं।
लखीमपुर खीरी केस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर आरोप है कि उसकी गाड़ियों ने ही प्रदर्शन कर रहे किसानों को पीछे से रौंद दिया था। इसका वीडियो भी सामने आ चुका है। इस घटना में चार किसानों की मौत हो गई, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी और बीजेपी के तीन कार्यकर्ता और एक स्थानीय पत्रकार इस हिंसा में मारे गए।काफी विवादों के बाद हालांकि आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन किसान संगठनों समेत विपक्ष की मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *