हनुमार मंदिर गेट नंबर चार पर दशहरा पर निकली शोभा यात्रा।।
राम लक्ष्मण जानकी माता शीतला की मूर्ति स्थापना का विधि विधान से हुआ पूजन।।
श्री रुद्र शंकर देवी जागरण की गायिका पम्मी राय ने अपने भजनों से जीता भक्तो का दिल।
वाराणसी , हनुमान मंदिर गेट नंबर चार पर दीपक जी गुप्ता के माता पिता जी के कर कमलों द्वारा राम लक्ष्मण जानकी माता शीतला की मूर्ति स्थापना, विशाल शोभा यात्रा काशी के विद्वान ब्रामणो द्वारा संपन्न हुआ। हवन पूजन के पश्चात रुद्र शंकर देवी जागरण ग्रुप की गायिका पम्मी राय द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।। मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व्यवस्थापक राम लखन श्रीमाली,योगेश जी, शुभम चौरसिया,संतोष त्रिपाठी संत जी सत्रुघ्न प्रसाद सिंह जी, मनोज जायसवाल जी, अजय गुप्ता जी विजय यादव जी रजनी कांत उपाध्याय जी,छोटे बाबा जी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा जी, जनक जी,सहित पूरी टीम के भक्तो ने अथक परिश्रम प्रयास से दशहरा के इस आयोजन को सफल बनाया। अंत में प्रसाद का वितरण हजारों श्रद्धालुओं को किया गया।












Leave a Reply