रायपुर में CRPF बटालियन को ले जा रही ट्रेन में ब्लास्ट, 6 जवान घायल, 1 गंभीर
घायल सीआरपीएफ के जवान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन सुबह करीब साढ़े 6 बजे पहुंची. ट्रेन में सीआरपीएफ (CRPF) बटालियन के जवान बड़ी संख्या में थे. इसी दौरान बाथरूम के पास डेटोनेटर फट गया.
ये जवान हुए घायल
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन में हुए ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविन्द्र कर, सुशील और दिनेश कुमार पैकरा घायल हो गए हैं. इनमें से एक जवान विकास को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत ठीक है. पुलिस ने घायल जवानों के बयान दर्ज कर लिए हैं. घटना की जांच भी की जा रही है. डेटोनेटर किन परिस्थितियों में फटा, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस व सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी भी घटना स्थल पहुंच गए थे.











Leave a Reply