प्रयागराज में रॉकेट से होता है रावण का वध:220 साल पुरानी है परंपरा
डिप्टी सीएम ने राम दरबार की उतारी आरती, पजावा रामलीला कमेटी की ओर से हर साल जलाया जाता है रावण का पुतला
प्रयागराज : प्रयागराज में श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में ऐतिहासिक रावण का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की आरती उतारी।
राम दरबार की आरती उतारते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
पजावा रामलीला कमेटी द्वारा रावण का पुतला दहन किया गया।
गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष
शहर की सबसे प्राचीनतम कमेटी पजावा रामलीला कमेटी ही है। यहां दशहरे के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी जुटते हैं। शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोग रावण वध देखने पहुंचे थे। यहां रावण का वध राकेट के जरिए होता है। जो आकाश मार्ग से होते हुए रावण के शरीर में प्रवेश करता है और पर फिर रावण का वध हो जाता है। रावण का वध होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। आयोजक मंडल में मोहन जी टंडन, अमिताभ टंडन, राजेश मेहरोत्रा, सचिन गुप्ता,गिरि शंकर, प्रभाकर, सागर पांडेय, रवि गुप्ता सेत अन्य शामिल रहे।
रावण का खात्मा कर अयोध्या पहुंचे श्रीराम
श्रीकटरा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार को श्रीराम ने रावण का वध किया। पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे तो अयोध्या वासी खुशी से झूम उठे। पूरे अयोध्या में श्री राम की गूंज सुनाई दे रही थी। मंचन के दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। इसी तरह दारागंज कमेटी का रावण दहन अलोपीबाग स्थित मैदान में किया गया। बाघम्बरी क्षेत्र श्रीरामलीला कमेटी अल्लापुर के लीला स्थल पर 20 फिट के रावण का पुतला दहन किया गया।












Leave a Reply