Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Law of central govt केन्द्र सरकार के नए नियम से हो सकता है टकराव

Law of central govt केन्द्र सरकार के नए नियम से हो सकता है टकराव

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भाजपा देश के संवैधानिक ढांचे पर प्रहार कर रही है। केन्द्र सरकार का नया नियम केन्द्र व प्रदेश सरकारों के अधिकारों में टकराव की स्थिति लाएगा। केन्द्र सरकार ने नया नियम बनाया है कि सीमा सुरक्षा बल, सीमा से 50 किमी अन्दर तक गिरफ्तारी, तलाशी और जब्त कर सकती है, इससे मतभेद पैदा होगा।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी विषय पर मतभेद हुआ, तनातनी हुई तब क्या अर्द्धसैनिक बल और प्रदेश के पुलिस बल एक-दूसरे के खिलाफ बल का प्रयोग करेंगे? उचित यही होगा कि पहले की व्यवस्था को बने रहने दिया जाए। प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजनैतिक द्वेष की भावना से किया गया यह काम संविधान की मूल भावना के विपरीत है। केन्द्र सरकार को तत्काल इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। उन्होंने बिजली संकट पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार केवल बयानबाजी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रही है। सरकार पर्याप्त कोयला खरीद करे और तापीय बिजली परियोजनाएं को चलाए। कोयले का आप्राकृतिक संकट पैदा करने के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *