Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

दशहरा के दिन करें ये 10 उपाय, हर क्षेत्र में होगा लाभ

दशहरा के दिन करें ये 10 उपाय, हर क्षेत्र में होगा लाभ

आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी का बहुत ही महत्व होता है। इस दिन दशहरा और विजयादशी का पर्व मनाया जाता है। कई लोग इस दिन साधना करते हैं और कई लोग इस दिन ज्योतिष के उपाय करके अपने जीवन को संकटों से उबारते हैं। आइये जानते हैं दशहरे के दिन किए जाने वाले 10 उपाय।

1- धन-समृद्धि के लिए – दशहरे के दिन शाम को लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाडूं दान करने से धन और समृद्धि बढ़ती है।

2 – नौकरी-व्यापार के लिए – नौकरी और व्यापार में परेशानी हो तो दशहरे केमात माता का पूजन कर उन पर 10 फल चढ़ाकर गरीबों में बाटें। देवी पर सामाग्री चढ़ाते समय ‘ॐ विजयायै नम:’ का जाप करें। ये उपाय मध्याह्न शुभ मुहूर्त में करें। निश्चित ही हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि श्रीराम ने भी रावण को परास्त करने के बाद मध्यकाल में पूजन किया था।

3 – कोर्ट-कचहरी से मुक्ति के लिए – दशहरे के दिन शमी वृक्ष का पूजन एवं शमी वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से सभी तरह के केस से मुक्ति मिलती है।तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

4 – शुभता और विजय के लिए – श्रीराम ने रावण का वध करने के पूर्व नीलकंठ पक्षी को देखा था। नीलकंठ पक्षी को शिवजी का रूप माना जाता है। अत: दशहरे के दिन इसे देखना बहुत ही शुभ होता है।

5 – कारोबार के लिए – कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो दशहरे के दिन एक जलदार नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी राम मंदिर में चढ़ादें। तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।

6 – सेहत के लिए – बीमारी या संकट हटाने के लिए एक जलदार नारियल लें और उसे अपने उपर से 21 बार उतारा करके रावण दहन की आग में डाल दें। ऐसा घर के सभी सदस्यों के उपर से वारकर करेंगे तो उत्तम होगा।

7 – आर्थिक उन्नती के लिए – दशहरे के दिन से लेकर लगातार 41 दिनों तक कुत्ते को प्रतिदिन बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

8 – संकट से मुक्ति के लिए – दशहरे पर सुंदरकांड की कथा कराने एवं सुन्दरकांड का पाठ करने से सभी रोगों का शमन और मानसिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

9 – सकारात्मक ऊर्जा के लिए – दशहरे के दिन एक फिटकरी के टुकड़े को सभी घर के सदस्यों के उपर से उतारा करके उसे सुनसान जगह पर पीछे की ओर अपने ईष्टदेव का ध्यान करते हुए फेंक दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
आच

10 – शुभता के लिए – मान्यताओं के अनुसार दशहरे पर रावण दहन के बाद गुप्त दान करना बेहद शुभ माना गया है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *