Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

12 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल ।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
नक्षत्र – मूल सायं – 04:14 मि. तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा।
योग – सोभन दिन – 02:20 मि. उपरांत अतिगंड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा-पाताल में रात्रि-01:48से है।
चंद्र राशि – धनु।
चंद्र नक्षत्र – मूल।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – उत्तर, पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 03:15 से 04:40 मि. तक।
सूर्योदय – 06:14 मि.।
सूर्यास्त – 05:46 मि.।
व्रत – नवरात्र ।
पर्व – शारदीय नवरात्र।

विशेष- मां कालरात्रि देवी पूजन, पत्रिका प्रवेशन,विल्व सप्तमी बेल वृक्ष का पूजन, पंडालों में देवी का स्थापना, देवी का आगमन घोड़े पर राजभय कारक, अन्नपूर्णा परिक्रमा,ओली आरंभ जैन,।

कल- मां महागौरी देवी पूजन, महाष्टमी व्रत,बुधाष्टमी पर्व दान आदि में सूर्य ग्रहण के समान फल, रात्रि कालीन महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा, महिलाओं द्वारा देवी को सौभाग्य सामग्री अर्पण।

मेष राशि – उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आय बनी रहेगी।

वृषभ राशि – मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

मिथुन राशि – भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कर्क राशि – शेयर मार्केट व जमा राशि से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

सिंह राशि – आय में वृद्धि होगी। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा।

कन्या राशि – नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है।

तुला राशि – कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – प्रसन्नता बनी रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

धनु राशि – दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

मकर राशि – सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कुंभ राशि – स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि – नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। आशंका-कुशंका से बाधा होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *