IPL 2021 1st Qualifier, CSK vs DC: आखिरी ओवर में चला माही का बल्ला, चेन्नई ने कटाया फाइनल का टिकट
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच गई है। दिल्ली से मिले 173 रनों के लक्ष्य को चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। आखिरी ओवर में धोनी ने एक के बाद तीन चौके लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। ऋतुराज गायकवाड़ ने 70 और रॉबिन उथप्पा ने 63 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में टॉम करन ने तीन विकेट झटके। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करते हुए दिल्ली ने पृथ्वी शॉ की 60 और कप्तान ऋषभ पंत की 51 रनों की दमदार इनिंग के बूते 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए। गेंदबाजी में चेन्नई की तरफ से जोश हेजलवुड ने 2 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली के पास फाइनल में पहुंचने का अभी एक मौका और है और वह एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से दूसरे क्वालीफायर में 13 अक्टूबर को भिड़ेगी।
updates आखिरी ओवर में चेन्नई को 13 रनों की दरकार थी और धौनी ने टॉम करन के इस ओवर में एक के बाद तीन चौके जड़कर अपने स्टाइल में मैच को खत्म किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच गई है।
IPL 2021 1st Qualifier, CSK vs DC: आखिरी ओवर में चला माही का बल्ला, चेन्नई ने कटाया फाइनल का टिकट












Leave a Reply