Prayagraj : पेट्रोल में मिलावट के लिए लाया गया एक टैंकर साल्वेंट बरामद, एक गिरफ्तार
पेट्रोल मे मिलावट कर शहरियों की जेब काटने के खेल का भंडाफोड़ शनिवार को हुआ। धूमनगंज पुलिस ने पेट्रोल में मिलावट के लिए लाए गए 25 हजार लीटर सॉल्वेंट से भरा टैंकर बरामद करते हुए इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। अफसरों ने बताया कि धूमनगंज इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय मयफोर्स शनिवार को गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पेट्रोल में मिलावट के लिए बड़ी मात्रा में सॉल्वेंट शहर में लाया जाना है। इसके बाद दबिश देकर झलवा में टैंकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ड्राइवर अखिलेश शर्मा को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह ही टैंकर का मालिक है और सॉल्वेंट को वह शहर में सप्लाई करने लाया था।यह भी बताया कि वह उस गिरोह का सरगना है जो घूम-घूमकर सॉल्वेंट बेचने का काम करता है। सूचना पर पहुंची जिला पूर्ति अधिकारी ने टैंकर में भरे सॉल्वेंट का नमूना लेकर जांच की और इसके बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
नोएडा से लाया गया था सॉल्वेंट
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सॉल्वेंट नोएडा से लेकर आया था। पहले उसे टैंकर खलीलाबाद में पहुंचाना था लेकिन बाद में एक व्यक्ति से डील होने पर वह प्रयागराज आ गया। इसी दौरान सूचना पुलिस को मिल गई। यह सॉल्वेंट चोरी छिपे पेट्रोल पंपों पर भेजा जाना था












Leave a Reply