Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

टोल प्लाजा के अवैध वसूली के खिलाफ भारतीय किसान कल्याण संघ करेगा प्रदर्शन।।

टोल प्लाजा के अवैध वसूली के खिलाफ भारतीय किसान कल्याण संघ करेगा प्रदर्शन।।

मुंगारी टोल प्लाजा पर योगेश शुक्ला नाम का आदमी जबरन करता है अवैध वसूली, लोगों में आक्रोश।

करछना, प्रयागराज। मुंगारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली को लेकर के भारतीय किसान कल्याण संघ ने नाराजगी जाहिर की है जिसके विरोध में जल्द ही बड़ा आंदोलन करने का मन बनाया है। गौरतलब हो कि उक्त टोल प्लाजा पर आसपास के गांव के लोगों को भी नहीं छोड़ा जाता है बेंदौ, बसरिया, पचदेवरा, हर्रई, जगदीशपुर, अमिलो, डीहा,मझुआ, भिटरिया, घोडेडिह, पुरैनी, थरी, भरहा, मोंगलाहा, म मुंगारी, मनैया, कबरा, र वनिका आदि गांव के लोगों का कई बार आना जाना होता है उनके द्वारा परिचय पत्र दिखाए जाने के बावजूद भी वहां पर टैक्स न देने को जबरन धमकी देकर के टैक्स लिया जाता है और ना देने पर बेइज्जत किया जाता है साथ ही वहां इसी कारण वहां पर आए दिन जाम लगा रहता है। इसी तरह क्षेत्र के लोगों द्वारा बीमार होने पर भी वाहनों को ले जाते वक्त सीरियस मरीज के साथ भी ऐसा ही कार्य किया जाता है बिना टैक्स लिए आगे नहीं जाने दिया जाता है चाहे मरीज मर ही क्यों न जाए। किसानों एवं कृषि संबंधित वाहनों को भी रोक कर जबरन टोल टैक्स के नाम पर पैसा लिया जाता है ना देने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जिसकी रसीद भी नहीं दी जाती है। रसीद मांगने पर भी दुर्व्यवहार किया जाता है। उक्त टोल प्लाजा पर योगेश शुक्ला नाम का दबंग एवं शोरेपुस्त गुंडई से टैक्स वसूलने का काम करता है साथ ही लोगों के साथ आए दिन मारपीट गाली-गलौज भी करता है। जो इसके लिए आम बात हो गई है। इस संबंध में भारतीय किसान कल्याण संघ ने चेतावनी दी है कि जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ तो बहुत जल्द व्यापक पैमाने पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र की सभी जनता भी सम्मिलित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *