Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Mirzapur News अवैध शराब के धंधे में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

मिर्जापुर। निज संवाददाताअवैध शराब के धंधे में शामिल अभियुक्त को चील्ह पुलिस ने गुरुवार को मझलीपट्टी गांव से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पुलिस की छापेमारी में फरार हो गया था। आबकारी व चील्ह पुलिस की संयुक्त टीम ने मझलीपट्टी गांव में अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान अभियुक्त फरार हो गया था। पुलिस फरार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार अपने हमराही उपनिरीक्षक जयदीप सिंह, मनोज यादव, दीपक कुमार, सुशील सिंह के साथ गश्त पर निकले थे। तभी मुखबीर से सूचना मिली कि फरार अभियुक्त मझलीपट्टी बाबा ढाबा के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ लिया। पुलिस ने अभियुक्त मझलीपट्टी गांव निवासी विवेक यादव को जेल भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *