Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिक सीएससी सेंटर में करवाएं रजिस्ट्रेशन- डीएम नीरज शर्मा

सिवानी मंडी ( सुरेन्द्र गिल ) भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा द्वारा अलीम्को के सहयोग से दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ शीघ्र ही ‘दिव्यांग जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए भिवानी के जिला प्रबंधक नीरज शर्मा ने बताया कि दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, बैसाखी, ब्रेल किट, कृत्रिम दांत, चश्मा, छड़ी आदि उपकरण प्राप्त करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी सैंटर) में करवाना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों व वरिष्ठ नागरिकों का सामान्य सेवा केंद्रों में रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दिव्यांग व्यक्ति को अपना दिव्यांग चिकित्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (15 हजार रुपये मासिक आय से कम हो तथा तहसीलदार/सरपंच/नगर पार्षद से प्रमाणित), दो फोटो संबंधित जन सेवा केंद्र में प्रस्तुत करने होंगे।इसके अलावा केवल वही वरिष्ठ नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन नजदीकी अटल सेवा केंद्र में करवाएं जिन्हें कृत्रिम दांत, चश्मा, छड़ी, व्हील चेयर या अन्य उपकरण की आवश्यकता हो तथा वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (15 हजार रुपये मासिक आय से कम हो तथा तहसीलदार/सरपंच/नगर पार्षद से प्रमाणित) व दो फोटो संबंधित अटल सेवा केंद्र (सीएससी) में प्रस्तुत करने होंगे।जिला प्रबंधक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के पश्चात अलीम्को  की टीम द्वारा एक समय में एक बैच में अधिकतम तीस-तीस दिव्यांग/वरिष्ठ नागरिकों के अलग-अलग बैच बनाकर शिविर आयोजित करके उन दिव्यांग की पहचान की जाएगी। जिन व्यक्तियों को तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, कृत्रिम दांत, चश्मा, छड़ी आदि उपकरण की आवश्यकता होगी तथा शिविरों में जो दिव्यांग कृत्रिम अंग, बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण के लिए आएंगे उनके माप इन शिविरों में लिए जाएंगे तथा बाद में पुन: शिविर लगाकर इन कृत्रिम अंगों व सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *