आज की प्रेरक कहानी
ईमानदारी का
फल
बहुत पहले की बात है एक राजा सुबह सुबह सैर करने के लिये महल से अकेला ही निकला। रास्ते में उसने देखा, एक किसान पसीने में तर-ब-तर अपने खेत में काम कर रहा है। राजा ने उसके पास जाकर पूछा, ‘भाई आप इतनी मेहनत करते हो, दिन में कितना कमा लेते हो ?’ किसान ने उत्तर दिया ‘एक सोने का ने सिक्का।’ राजा ने पूछा ‘उस सोने के सिक्के का क्या करते हो?’ किसान ने कहाकरते हो?’ किसान ने कहा, ‘राजन! एक चौथाई भाग मैं खुद खाता हूँ। दूसरा चौथाई भाग उधार देता हूँ। तीसरे चौथाई भाग से ब्याज चुकाता हूँ और बाकी चौथाई हिस्सा कुएँ में डाल देता हूँ।’किसान की बात राजा की समझ में न आई। वह बोले-भाई, पहेली मत बुझाओ। साफ़-साफ़ बताओ।
किसान ने मंद-मंदमुसकराकर कहा-महाराज, बात तो साफ़ है। पहले चौथाई भाग में से मैं अपना और अपनी औरत का पेट पालता हूँ। दूसरे चौथाई हिस्से में अपने बाल-बच्चों को खिलाता हूँ, क्योंकि बुढ़ापे में वे ही हमें पालने वाले हैं। तीसरे चौथाई भाग से मैं अपने बूढ़े माँ-बाप को खिलाता हूँ, क्योंकि उन्होंने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया है। इसलिए मैं उनका ऋणी हूँ। इस प्रकार उनका ब्याज चुकाता हूँ। बाकी चौथाई हिस्से को मैं दान-पुण्य में लगा देता हूँ, जिससे मौत के बाद परलोक सुधर जाए।
किसान का जवाब सुनकरराजा बहुत खुश हुए। उन्होंने किसान से कहा–मुझे तुम यह वचन दो कि जब तक तुम मेरा मुँह सौ बार न देखोगे, तब तक यह बात किसी दूसरे को न बताओगे।












Leave a Reply