Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सरकारी जमीनों पर कब्जा कराने वाला लेखपाल बना अधिकारियों का नयनतारा

सरकारी जमीनों पर कब्जा कराने वाला लेखपाल बना अधिकारियों का नयनतारा

सरकारी जमीन को कब्जा करा कर धनादोहन में जुटे चर्चित लेखपाल को बर्खास्त कर सरकारी संपत्ति बचाए जाने की बुलंद की ग्रामीणों ने आवाज

कौशाम्बी मंझनपुर तहसील में एक ऐसा लेखपाल है जिसकी तैनाती तहसील क्षेत्र के जिस गांव में हुई है वहां कई एकड़ सरकारी जमीनों पर कब्जा करा कर लेखपाल ने अवैध कब्जा धारकों से लाखों की रकम वसूली है सरकारी जमीन को कब्जा करा कर अवैध वसूली में लिप्त लेखपाल के कारनामे पर तहसीलदार और उप जिलाधिकारियों ने भी अभी तक कार्यवाही नहीं की है ऐसे भ्रस्ट लेखपाल को चिन्हित कर लेखपाल को बर्खास्त किए जाने की मांग ग्रामीण जनता ने सरकार से की है यह चर्चित लेखपाल एक माननीय का खासम खास बताया जाता है जिससे लेखपाल पर कार्यवाही करने से अधिकारी भय खाते हैं

मंझनपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में सरकारी जमीन को कब्जा कराने की आड़ में व्यवसाय बना कर लाखों की रकम वसूलने वाला भ्रस्ट लेखपाल ने मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ख़ुर्रम पुर बजहा और रसूलपुर सोनी सहित कई गांव में तैनाती के दौरान सरकारी जमीनों में कब्जा कराने के मामले में बदनाम हो चुका है आला अधिकारियों को भी लेखपाल बराबर झूठी सूचना देकर अपना बचाव करने का प्रयास कर रहा है यदि खुर्रामपुर बजहा गांव की बात करें तो कई बीघा सरकारी जमीन और ब्रिटिश पीरियड के स्कूल की सरकारी खाली जमीन तालाब आदि की भूमि में लेखपाल ने कब्जा करा कर लाखों रुपए की रकम वसूल ली है इसी तरह रसूलपुर सोनी गांव में 3 बीघे के तालाब सहित कई अन्य सरकारी भूमि पर इसी बदनाम लेखपाल ने कब्जा करा कर लाखों की रकम वसूली है लेकिन लाखों की रकम वसूलने वाला यह लेखपाल अधिकारियों का नयनतारा बना हुआ है और लेखपाल के गुनाह पर अधिकारी अंजान बने हैं इतना ही नहीं यह लेखपाल राजस्व अभिलेखों में दर्ज किसानों की भूमि पर भी हेराफेरी कर विवाद की स्थिति उत्पन्न कर धनादोहन में जुटा हुआ है इस मामले में भी लेखपाल अधिकारियों को झूठी सूचना दे रहा है मंझनपुर तहसील के इस चर्चित लेखपाल के कारनामे को संज्ञान लेते हुए लेखपाल पर कठोर कार्रवाई करते हुए जहां सरकारी संपत्तियों को बचाए जाने की जरूरत है वहीं बदनाम लेखपाल पर मुकदमा दर्ज कराते हुए इसे बर्खास्त किए जाने की आवाज ग्रामीणों ने बुलंद की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *