साइबर सेल, क्राइम ब्रान्च
जनपद प्रयागराज
फर्जी इन्स्टाग्राम आईडी बनाकर आवेदक की पुत्री का मोबाइल नम्बर अश्लील शब्दो के साथ पोस्ट करने वाले अपराधी की गिफ्तारी किये जाने के सम्बन्ध में।
आये दिन साइबर अपराधियो द्वारा फर्जी फेसबुक/इन्स्टाग्राम आईडी बनाकर तथा उनका दुरुपयोग कर साइबर अपराध किया जा रहा है। जिसके सन्दर्भ में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद प्रयागराज के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध व प्रभारी साइबर सेल के निर्देशन में साइबर सेल को लगाया था जिसके क्रम में आवेदक विनोद कुमार जायसवाल की पुत्री का मोबाइल नम्बर इन्स्टाग्राम आईडी riyamishra9117 द्वारा अश्लील शब्दों के साथ पोस्ट किये जाने के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध को प्रा०पत्र दिया गया था तथा थाना धूमनगंज में मु0अ0सं0-1099/2021 धारा 294 आईपीसी व 67सी आईटी एक्ट पंजीकृत है। उक्त प्रा०पत्र में साइबर सेल द्वारा कार्यवाही करते हुए उपरोक्त इन्स्टाग्राम आईडी को बन्द कराया गया व जांच कर फर्जी इन्स्टाग्राम आईडी बनाने वाले व्यक्ति यश चौरसिया पुत्र पुष्पराज चौरसिया निवासी सूरीमार्ग राजरुपपुर धूमनगंज को थाना धूमनगंज की मदद से गिरफ्तार किया गया।
• गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- यश चौरसिया पुत्र पुष्पराज चौरसिया निवासी-सूरीमार्ग राजरूपपुर धूमनगंज प्रयागराज सम्बन्धित मुकदमा
- मु0अ0सं0-1099/2021 धारा 294आईपीसी व 67सी आईटी थाना धूमनगंज प्रयागराज
बरामदगी - 1 अदद मोबाइल
गिरफ्तार करने वाली टीम - निरीक्षक श्री मान सिंह थाना धूमनगंज
- साइबर सेल टीम- उपनिरिक्षक जमुना प्रसाद, का०नीरज सिंह, का०आशीष शर्मा, का0 आशीष यादव,
का0कृष्णवीर सिंह, का0प्रद्युम्न द्विवेदी - का0 महावीर थाना धूमनगंज
प्रभारी
साइबर सेल, क्राइम ब्रान्च
जनपद प्रयागराज











Leave a Reply