Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बसपा के कई नेता सपा में शामिल चुनाव से पहले अखिलेश ने दिया एक और झटका

बसपा के कई नेता सपा में शामिल चुनाव से पहले अखिलेश ने दिया एक और झटका
बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, पूर्व सांसद कादिर राणा व पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य के अलावा कई बसपा नेताओं और जन प्रतिनिधियों ने रविवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि प्रकाश तिवारी भी समर्थकों के साथ सपा में हुये शामिल । इन नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताया। इन नेताओं के सपा में शामिल हो जाने से बसपा को झटका लगा है। इससे पहले भी बसपा के कई नेता सपा में शामिल हुए थे। इस मौके पर बांदा से पूर्व बसपा प्रत्याशी मधुसूदन कुशवाहा, राष्ट्रीय पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक पाल, कुशवाहा महासभा के विजय कुशवाहा, लखीमपुर खीरी के पूर्व विधायक डॉ. विमलेश गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा व प्रधान संघ के रोहित यादव के अलावा महोबा, बांदा व बुंदेलखंड से आए सैकड़ों लोग सपा में हुये शामिल।
अतुल आक्रोश दूबे, दिलीप मिश्रा व सुनील तिवारी सहित इटावा, आगरा व औरैया के कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने भी सपा की सदस्यता ली। इसी तरह चौधरी अमरपाल सिंह, बिल्लू चौधरी, कय्यूम चौधरी, शाकर अली, रजनीश कटारिया, प्रवीण प्रजापति, महकार सिंह गुर्जर, रजनीश व अली हसन सहित बड़ी संख्या में प्रधान, बीडीसी व पूर्व प्रधान भी सपा में हुये शामिल। राष्ट्रीय कायस्थ महा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने भी अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी व सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी इस मौके पर रहे मौजूद। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *