Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक हुई संपन्न

भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक हुई संपन्न

किसानों के साथ हमेशा खड़ा है भारतीय किसान कल्याण संघ। पवनेश उपाध्याय

भारतीय किसान कल्याण की एक बैठक ओझा की पट्टी मानपुर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता किसान नेता गुलाब सिंह राठौर ने की जिसमे भारती किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी ने किसानों की आवाज को बुलंद करते हुवे कहा की किसान आज हर तरीके से मर रहा है किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है किसानों को हो रही परेशानियों। को संगठन के माध्यम से समाधान कराया जायेगा संगठन के माध्यम से हम सभी आप के लिए हमेशा खड़े है
संगठन के माध्यम से जो भी होगा पूरी मदद की जाएगी वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने कहा किसान अपनी समस्या किसी से कह नहीं पाता किसानों को एकत्रित होना ही पड़ेगा वैसे ही जैसे एक लकड़ी को आसानी से तोड़ सकते है लेकिन वही लकड़ी की संख्या को बढ़ा दिया जाए तो उसे तोड़ना मुमकिन नहीं होता वही दूसरी ओर भारतीय किसान कल्याण संघ के जिला महासचिव अमित द्विवेदी जी ने हुंकार भरते हुवे कहा की जहां भी किसान को समस्या हो रही इस संगठन से जुड़े और संगठन को बताए संगठन की ओर से आप को पूरी मदद की जाएगी और ये तभी हो सकता है जब सब एक साथ हो जाए वही आज के कार्यक्रम में उपस्थित मानपुर ओझा पट्टी के सचिव मनोज प्रजापति भी मौजूद रहे और किसानों को हो रहे आवास से वंचित लोगों को कहा की इस संगठन के माध्यम से हम आप सभी को जीतने भी लोग आवास योजना के तहत वांछित है उनकी पूरी मदद की जाएगी और जिन जिन लोगों को नही मिल पाया है उनको आवास जरूर मिलेगा वहीं यमुनापार प्रभारी ऋषभ द्विवेदी जी ने किसानों में एक नई ऊर्जा प्रदान की ओर कहा जब इस संगठन की शुरुवात हुई थी तो हम 1 थे फायर धीरे धीरे गागर के समान हुई और अब सागर के समान है लेकिन इसे महासागर बनाना है और ये तभी संभव है जब आप सभी का साथ हो और जो भी समस्याएं किसानों को होती है आप सभी संगठन को अवगत कराए आप सभी किसानों के साथ भारतीय किसान कल्याण संघ हमेशा खड़ा मिलेगा वहीं आज का संचालन कर रहे जसरा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष मालवीय ने किसानों के बारे में कहा की की सरकार आज किसानों को नजरंदाज कर रही है लेकिन एक दिन जरूर आयेगा तब उससे सुनना पड़ेगा वही दूसरी ओर जसरा ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुज सिंह को बनाए गया अनुज सिंह जो की एक सामाजिक व्यक्ति है उन्होंने लोगों को जागृत करते हुए किसानों के साथ खड़े रहने की बात कही गई जिसमे प्रभात मालवीय , भूपेश सिंह प्रधान , ओर सकड़ो किसान मौजूद रहे

ऋषभ द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *