Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

साप्ताहिक राशिफल – 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक

साप्ताहिक राशिफल – 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2021 तक

मेष राशि – अपनी अच्छी छवि के चलते किसी काम को कराने में आपके शुभचिंतक आपका पूरा समर्थन करेंगे। काम पर खुद को स्थापित करने में परिवार आपका पूरा सहयोग देगा। आय में स्थिरता के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके व्यवसाय को बढ़ाने में शामिल एक कर्मचारी को धन स्वरूप प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। सेहत को लेकर यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।

वृष राशि – किसी काम को करने के लिए जरूरी नहीं कि आप उसमें अपना सब कुछ लगा दें। अप्रत्याशित स्रोतों से से धन आने के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग को तीर्थयात्रा कराने के लिए मनाने में सफल होंगे। आप इस सप्ताह खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे जिसके चलते कुछ ज्यादा ही व्यायाम करेंगे। आपका जीवनसाथी आपसे मदद की उम्मीद कर सकता है। अप्रत्याशित स्रोतों से धनलाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि – कार्यस्थल की समस्याओं को सुलझाकर आप खुद का अच्छा हिसाब दे पाएंगे। परिवार आपको किसी महंगी चीज की खरीददारी के लिए मनाने की कोशिश कर सकता है। किसी गलतफहमी के चलते अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मजा किरकिरा हो सकता है। किसी करीबी की सेहत में सुधार की संभावना है। काफी समय से लंबित पड़ी प्रॉपर्टी की कोई बातचीत पूरी होगी जिससे आपको लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि – आपकी उपलब्धियों को बदनाम करने वाले लोगों से दूर होने के लिए मौका अच्छा है। किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ सकारात्मक घटनाएं होने की संभावना है। किसी आकर्षक डील को करने का मौका हाथ से निकल सकता है। इस सप्ताह आपको किसी करीबी का अप्रत्याशित खर्चा उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह राशि – व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए कमाई बढ़ाने के लिए अच्छा समय चल रहा है, क्योंकि इस समय बाजार आपके अनुकूल है। सेहत के प्रति जागरूक लोगों के साथ नियमित व्यायाम करना आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा। किसी डील को अच्छे मोलभाव पर करने में कामयाब होंगे। अपने कार्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आप अपने कुछ कामों के कारण कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

कन्या राशि – व्यापार में अपने सपनों को साकार करने के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा शुरू किए गए किसी काम के अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावना है। बिचौलियों या कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले लोगों को भारी कमीशन मिलने की संभावना है। इस सप्ताह प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए किसी नए आयाम से जुड़ने के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर जाना आनंद दायक रहेगा।

तुला राशि – कार्यक्षेत्र पर आपके विचारों का लागू होना लाभ दिलाने वाला साबित होगा, इसलिए आय में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। अच्छी जान-पहचान के चलते कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी सामाजिक समारोह में आपकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते सबकी निगाहें आप पर ही रहेंगी। इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण समारोह को पूरा करने के लिए आपको हर प्रकार की मदद की जरूरत पड़ेगी। हालांकि यह सप्ताह आपके लिए आपकी व्यस्तता और थका देने वाला साबित होगा लेकिन फिर भी आप सप्ताह का आनंद उठाने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि – परिवार में किसी विवाहयोग्य सदस्य का विवाह तय हो सकता है, इसलिए परिवार में काफी चहल-पहल रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बनाने वाले लोगों को आराम करने और खुद को तरोताजा करने का मौका मिलेगा। किसी संपत्ति को खरीदने के योग बन रहे हैं। बचत और विवेकपूर्ण तरीके से खर्च कर आर्थिक स्थिरता पा सकते हैं।

धनु राशि – दोस्तों और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने के संकेत मिल रहे हैं। किसी को दिए गए काम का पूरा होना काफी संतोषजनक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है। अच्छी तैयारी के चलते किसी कठिन प्रतियोगिता में सफल होने की संभावना है। विवाहयोग्य लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सौहार्दपूर्ण तरीके सुलझाया जाएगा।

मकर राशि – इस सप्ताह धन संबंधित चली आ रहीं चिंताओं के सीघ्र ही दूर होने की संभावनाएं हैं, इसलिए इस समय का आनंद उठाएं। प्रेम संबंधों में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से संबंध मजबूत होंगे जिसके चलते आप काफी संतुष्टि महसूस करेंगे। सेहत को लेकर यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। आपकी टोटल फिटनेस नियमित व्यायाम करने का इनाम होगा। आपको किसी वर्तमान कार्य को आगामी समय पर रखने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

कुंभ राशि – धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह आप आय के अतिरिक्त स्रोत खोलने में सफल होंगे। नियमित व्यायाम करने का असर सेहत पर दिखाई देगा। इस सप्ताह एक टीम के रूप में घरेलू मुद्दों को सुलझाने के चलते जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से मजबूत और बेहतर होंगे। अगर आप किसी समारोह का सफल समापन चाहते हैं तो कुछ अतिरिक्त समय लेकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों की सभी के द्वारा तारीफ किए जाए जाने की संभावना है।

मीन राशि – इस सप्ताह चीजें आपके हिसाब से चलेंगी। आपको चारों तरफ से लोगों का समर्थन मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य का विवाह तय होने की संभावना है जिसमें आप खुशी से शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग अपनी एकाग्रता बनाए रखने में सफल होंगे जिसके चलते उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अच्छी जान-पहचान सामाजिक मोर्चे पर अत्यधिक मूल्यवान साबित होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र -09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *