Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Prayag rajप्रयागराज : थाने में अवैध वसूली, रुपये लेते दीवान का वीडियो वायरल

Prayag rajप्रयागराज : थाने में अवैध वसूली, रुपये लेते दीवान का वीडियो वायरल

वीडियो 12 सेकंड का है जिसमें थाने का मुंशी दिखाई पड़ रहा है। जो थाने के कार्यालय में बैठा दिख रहा है। वीडियो शुरू होते ही उसके एक हाथ में अप्लीकेशन दिखाई देती है जबकि दूसरे हाथ से वह किसी शख्स से 500-500 रुपये के कई नोट लेते दिखता है। नोट लेेने के बाद वह उसे गिनता है और फिर उसे अपनी शर्ट की जेब में रख लेता है। चर्चा रही कि एक विवाद के मामले में पकड़े गए युवक को छोड़ने के लिए यह रुपये लिए गए।वीडियो में इस बाबत कोई बातचीत नहीं सुनाई पड़ती। सूत्रों का कहना है कि वीडियो जिस मुंशी का है, उसकी शिकायतें पहले भी अफसरों के पास पहुंच चुकी हैं। अवैध वसूली के साथ ही फरियादियों से अमर्यादित व्यवहार के आरोप भी उस पर लग चुके हैं। लेकिन अब तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को महकमे में चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन अफसर इससे अनभिज्ञता जताते रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *