इस बार दशहरे पर अपनी राशि के अनुसार विभिन्न उपचार से करें श्रीराम का पूजन एवं जपें मंत्र
दशहरे के दिन अपनी-अपनी राशि अनुसार विभिन्न उपचार द्वारा श्री राम का पूजन करने एवं मंत्र का जप करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। आइए जानें 12 राशियों के अनुसार इस दशहरे पर कैसे करें पूजन…
मेष – इस राशि के जातक श्रीराम का पूजन रोली एवं कमल पुष्प से करें, ऊं रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
वृष – इस राशि के जातक श्री राम जी का दमनक (दौना) एवं सफेद चंदन से पूजन करें,ऊं लोकाभिरामाय नम: मंत्र का जाप करें।
मिथुन – इस राशि के जातक राम दरबार में बेलपत्र एवं बेसन के लड्डू चढ़ाएं। ऊं रामचंद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
कर्क – इस राशि के जातक श्री सीताराम जी को हरश्रृंगार पुष्प एवं मीठा पान चढ़ाएं। ऊं अवधपतये नम: मंत्र का जाप करें।
सिंह – इस राशि के जातक श्रीराम जी का अड़हुल पुष्प एवं केशर से पूजन कर ऊं जानकीवल्लभाय नम: मंत्र का जाप करें।
कन्या – इस राशि के जातक श्री सीताराम जी का चमेली पुष्प एवं गुलाब जल से पूजन कर ऊं सारंगधन्वाय नमः मंत्र का जाप करें।
तुला – इस राशि के जातक श्री राम दरबार पर सफेद पुष्प एवं शहद चढ़ाएं। ऊं भरताग्रजाय नम: मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक – इस राशि के जातक श्री सीताराम जी पर लाल पुष्प एवं इत्र चढ़ाएं। ऊं कौशल्यानंदनाय नमः का जाप करें।
धनु – इस राशि के जातक श्री राम जी को तुलसीपत्र एवं भृंगराज अर्पण करते हुए ऊं रां रामाय नम: का जाप करें।
मकर – इस राशि के जातक श्री सीताराम जी पर मौली एवं नीला पुष्प चढ़ाएं। श्री रघुनंदनाय नम: का जाप करें।
कुंभ – इस राशि के जातक श्री राम जी को शमीपत्र एवं दुर्वा चढ़ायें। ऊं श्री सीता पतये नम: का जाप करें।
मीन – इस राशि के जातक श्रीराम दरबार पर कुमकुम एवं पीला पुष्प चढ़ाएं। ऊं दशरथ नंदनाय नम: का जाप करें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply