मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की हुई महाआरती
प्रतापपुर खखैचा – जय मां अम्बे नवदुर्गा पूजा समिति खखैचा के पावन पंडाल में आज नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी देवी जी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रृंगार पूजन एवं महाआरती किया गया।
इस अवसर पर आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”जी, महावीर इंटर कालेज के प्राचार्य श्री सतीश तिवारी जी,श्री कृष्णधर (सूबा) तिवारी (व्यासजी), आचार्य अभिनव द्विवेदी (डीयम), श्री जगदीश तिवारी (आपरेटर),
श्रीमती फूलकुमारी, आदि अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री लालमनि शर्मा , उपाध्यक्ष श्री लालचंद्र शर्मा,सूरज शर्मा,प्रकाश शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,अमन शर्मा आदि ने स्वागत किया।
इस अवसर पर भोजपुरी गायिका सुश्री काजल शर्मा का भजन संध्या का आयोजन भी हुआ।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समस्त भक्तों ने मां की जय जयकार करते हुए भजन का आनंद लेते हुए सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी कामना भगवती को अर्पित किया।
मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की हुई महाआरती












Leave a Reply