Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

13 अक्टूबर 2021

सम्वत् -2078 ।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल ।
दिन – बुधवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – अष्टमी रात्रि -11:42 उपरांत नवमी।
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा दिन – 02:47 मि. तक उपरांत उत्तराषाढ़ा।
योग – अतिगंड दिन – 11:21 मि. उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा-पाताल में दिन-12:46 मि. तक है।
चंद्र राशि – धनु रात्रि -08:28 मि. तक उपरांत मकर।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 12:05 से 01:40 मि. तक।
सूर्योदय – 06:14 मि.।
सूर्यास्त – 05:46 मि.।
व्रत – नवरात्र अष्टमी ।
पर्व – शारदीय नवरात्र।

आज विशेष- मां महागौरी देवी पूजन, महाष्टमी व्रत,बुधाष्टमी पर्व दान आदि में सूर्य ग्रहण के समान फल, रात्रि कालीन महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा, महिलाओं द्वारा देवी को सौभाग्य सामग्री अर्पण।

कल- मां सिद्धिदात्री देवी पूजन,महानवमी,नवरात्रि हवन रात्रि-09:53 तक,नवरात्रि व्रत पारण सायं- 6 बजे से रात्रि – 09:30 मि.तक।

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगों के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे खुशी महसूस होगी।

वृष राशि – आज आपकी किस्मत अच्छी रहेगी। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से मिलने का मौका मिलेगा । जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे।घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। बच्चे पढ़ाई से मन हटा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। महिलाओं को ऑफिस में कार्य भार कम रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि – आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। किसी अनजान पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं उनके काम की गति बढे़गी। आपको दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से बचना चाहिए।

सिंह राशि – आज आपका दिन खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे। वकीलों को किसी पुराने बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाएं रखें , रिश्तो में मजबूती आएगी । विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

कन्या राशि – आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगें। कार्य क्षेत्र में हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। आप जीवनसाथी को सोने का कोई उपहार दे सकते हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। छात्रों को नौकरी का संदेशा मिलेगा।जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि – आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो जरूर सफल होगा। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट संम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। किस्मत का साथ बना रहेगा।

मकर राशि – आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी।राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि – आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार के प्रति की गई कोशिशें भविष्य में रंग लाएंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा।लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *