आज का पंचांग एवं राशिफल
11 अक्टूबर 2021
सम्वत् -2078 ।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल ।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शरद।
नक्षत्र – ज्येष्ठा सायं – 05:51 मि. तक उपरांत मूल।
योग – सौभाग्य सायं – 05:24 उपरांत सोभन।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
चंद्र राशि – वृश्चिक सायं – 05:51मि.उपरांत धनु।
चंद्र नक्षत्र – ज्येष्ठा सायं – 05:51 मि. उपरांत मूल।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा का दिन – 10:17 से।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – प्रातः – 07:40 से 09:10 मि. तक।
सूर्योदय – 06:13 मि.।
सूर्यास्त – 05:47 मि.।
व्रत – नवरात्र ।
पर्व – शारदीय नवरात्र।
विशेष- मां कात्यायनी देवी पूजन, सूर्य का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश सूर्य संक्रांति।
कल- मां कालरात्रि देवी पूजन,विल्व सप्तमी में बेल वृक्ष का पूजन, पत्रिका प्रवेशन, पंडालों में देवी स्थापना, देवी का आगमन घोड़े पर राजभय कारक,ओली आरंभ जैन, अन्नपूर्णा परिक्रमा।
मेष राशि – अपने व्यवहार को नम्र बनायें अन्यथा आपके अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्यसिद्ध होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।
वृषभ राशि – मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले है। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। पारिवारिक झंझटों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
मिथुन राशि – विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा, भय व चिंता का माहौल बनेगा।
कर्क राशि – माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पितरों की प्रसन्नता के लिए जतन करें।
सिंह राशि-कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्य सफल रहेंगे।
कन्या राशि – यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।
तुला राशि – कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
वृश्चिक राशि – आप सोचते तो बहुत हैं, पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगायें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि – अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा।
मकर राशि- अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दुसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।
कुंभ राशि – व्यावसायिक का हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।
मीन राशि – व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply