Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Lakhimpur khiriगिरफ्तार होते ही आशीष मिश्रा की हनक खत्म? पुलिस ने खींचते हुए गाड़ी में बैठाया

गिरफ्तार होते ही आशीष मिश्रा की हनक खत्म? पुलिस ने खींचते हुए गाड़ी में बैठाया

लखीमपुर कांड के मुख्य आरोपी गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के साथ ही हनक भी खत्म होती दिखाई दी। शनिवार की  सुबह वकीलों के साथ पूरे रौब में क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आने वाला आशीष मिश्रा रात में असहाय सा दिखाई दिया। पुलिस वालों ने आम अपराधियों की तरह उसे खींचते हुए पुलिस जीप में बैठाया और जेल के लिए रवाना हो गई। 
पिछले रविवार को हुई खौफनाक घटना के बाद से बिना डरे आशीष तमाम चैनलों पर इंटरव्यू देता रहा। वह ऐसे-ऐसे दावे करता रहा जिसकी पोल शनिवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में खुल गई। आशीष अभी तक घटनास्थल पर खुद के मौजूद नहीं होने की बातें दोहराता रहा था। जबकि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दावा किया कि जिस थार जीप से किसानों को कुचला गया, उसे आशीष ही चला रहा था। 
पुलिस के अनुसार आशीष से पहले गिरफ्तार दो अन्य लोगों ने भी कहा था कि थार जीप आशीष ही चला रहा था। पुलिस ने कहा कि आशीष जांच में सहयोग नहीं कर रहा था, इसलिए उसे आगे की पूछताछ के लिए गिरफ्तार करना जरूरी था। इससे पहले शनिवार की सुबह पूछताछ के लिए पहुंचा आशीष अपनी बेगुनाही के लिए कई सबूत भी लेकर आया था। पुलिस ने सिलसिलेवार उन्हें देखा। आशीष यह साबित नहीं कर सका कि दोपहर सवा दो बजे से साढ़े तीन बजे ल तक वह कहां था। 
फिलहाल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आशीष को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आशीष के वकील के अनुसार पुलिस ने तीन दिन की रिमांड मांगी थी। इसका विरोध किया गया और कहा गया कि रिमांड पर सुनवाई के दौरान उन्हें भी सुना जाए। इस पर मजिस्ट्रेट ने फिलहाल सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख नियत कर दी। इसके बाद रात पौने एक बजे आशीष को जेल में दाखिल करा दिया गया।

12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

आशीष मिश्रा को शनिवार रात 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तारी दिखाई गई। शासन द्वारा बनाई गई विशेष पर्यवेक्षण समिति के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय के बाहर आकर गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद हमने पाया कि वे (आशीष मिश्रा) सहयोग नहीं कर रहे, विवेचना में कई बातें बताना नहीं चाहते। इसलिए हम उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *