Breaking news Lakhimpur Violence: लखीमपुर में प्रशासन ने फिर बंद की इंटरनेट सेवा
लखीमपुरः लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद 5 दिनों से लखीमपुर, सीतापुर और बहराइच में बंद रही इंटरनेट सेवा को प्रशासन ने शुक्रवार दिन में बहाल किया था लेकिन फिर एक बार इंटरनेट सेवा देर शाम बंद कर दी गई है बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से शनिवार को क्राइम ब्रांच पूछताछ करने वाली है और इसी को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। हालांकि प्रशासन ने अभी ये नहीं बताया है कि इंटरनेट सेवा कब तक के लिए बंद की गई है।
इससे पहले लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान 4 किसानों, एक पत्रकार सहित 8 लोगों की मौत होने के बाद कानून व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया। कानून व्यवस्था की किसी बुरी स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने एहतियातन यहां इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई थी। यही नहीं इस दौरान पुलिस ने किसी भी राजनीतिक दल के नेता या संगठन के किसी व्यक्ति के जिले में प्रवेश पर भी रोक लगा दी थी
इस न्यूज़ को तुरंत ही अपडेट किया जा रहा है











Leave a Reply