करछना में ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी सरोज देवी की बम्पर जीत
सपा समर्थित प्रत्याशी सरोज देवी पत्नी कमलेश द्धिवेदी ने ब्लाक करछना में हुए प्रमुख पद के लिए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सावित्री देवी पत्नी सूर्य प्रकाश यादव को हराया।
सभी 118 में 116 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। करछना में सपा समर्थित प्रत्याशी सरोज देवी को 77 मत मिले, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी सिर्फ 37 मत प्राप्त हुए और दो मत अवैध रहे।
सरोज देवी को ब्लॉक प्रमुख जीत मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
शनिवार को मतदान करछना विकास खंड परिसर में शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परिसर के दोनों ओर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी और एसएसपी भी जायजा लेने करछना पहुंचे। सपाइयों ने सांसद रेवती रमण सिंह और पूर्व प्रमुख विजयराज सिंह राजू को जीत का श्रेय दिया। उधर, करछना चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा प्रत्याशी ने सपाइयों पर कुछ बीडीसी सदस्यों को जबरन बैठाने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम करछना और सीओ जबरगंज एक गेस्ट हाउस में तहकीकात के लिए गए लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
Lucknow Al-Qaeda Terrorist Arrested ATS : लखनऊ में अलकायदा के 2 आतंकी गिरफ्तार
त्तात्रेय होसबाले बने RSS में नंबर दो, भैयाजी जोशी की लेंगे जगह



Leave a Reply