Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले को पलटा, फिर से बहाल किए बंगाल के DGP और ADJ

शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले को पलटा, फिर से बहाल किए बंगाल के डीजीपी और एडीजी

newimg/05052021/05_05_2021-mamata-cm_05_21617470.jpgआइपीएस अफसर वीरेंद्र को फिर से ममता ने नियुक्त किया बंगाल का डीजीपी

बंगाल की कमान तीसरी बार संभालते ही ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले पलटते हुए बंगाल के पूर्व डीजीपी और एडीजी कानून-व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया। इसके अलावा बंगाल में हिंसा के आरोपों पर भी ममता ने पलटवार किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को चुनाव आयोग के फैसले पलटते हुए बंगाल के पूर्व डीजीपी और एडीजी कानून-व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया। इसके साथ ही 2 जिलों के डीएम को भी हटा दिया गया है जिन्हें आयोग ने नियुक्त किया था। इसके अलावा बंगाल में हिंसा के आरोपों पर भी ममता ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा जहां जीती वहां ज्‍यादा गड़बड़ी हो रही है। ममता ने वरिष्ठ आइपीएस ऑफिसर वीरेंद्र को फिर से बंगाल का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया। इससे पहले चुनाव आयोग ने वीरेंद्र को हटाकर नीरज नयन पांडेय को डीजीपी नियुक्त किया था।इसी तरह ममता ने जावेद शमीम को फिर से एडीजी कानून- व्यवस्था बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *