शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले को पलटा, फिर से बहाल किए बंगाल के डीजीपी और एडीजी
आइपीएस अफसर वीरेंद्र को फिर से ममता ने नियुक्त किया बंगाल का डीजीपी
बंगाल की कमान तीसरी बार संभालते ही ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले पलटते हुए बंगाल के पूर्व डीजीपी और एडीजी कानून-व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया। इसके अलावा बंगाल में हिंसा के आरोपों पर भी ममता ने पलटवार किया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को चुनाव आयोग के फैसले पलटते हुए बंगाल के पूर्व डीजीपी और एडीजी कानून-व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया। इसके साथ ही 2 जिलों के डीएम को भी हटा दिया गया है जिन्हें आयोग ने नियुक्त किया था। इसके अलावा बंगाल में हिंसा के आरोपों पर भी ममता ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा जहां जीती वहां ज्यादा गड़बड़ी हो रही है। ममता ने वरिष्ठ आइपीएस ऑफिसर वीरेंद्र को फिर से बंगाल का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया। इससे पहले चुनाव आयोग ने वीरेंद्र को हटाकर नीरज नयन पांडेय को डीजीपी नियुक्त किया था।इसी तरह ममता ने जावेद शमीम को फिर से एडीजी कानून- व्यवस्था बना दिया है।









Leave a Reply