आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अब नहीं होगा शोषण, योगी सरकार का नया प्लान
यूपी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शोषण से राहत मिल सके, इसके लिए सरकार उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम बना रही है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है, ताकि इन कर्मचारियों को निगम में स्थानांतरित किया जा सके। इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उन्हें समय से मानदेय मिलने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।











Leave a Reply