दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बना प्रयागराज

महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की वजह से यूपी का प्रयागराज एक दिन के लिए दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बन गया। एक दिन के लिए प्रयागराज की आबादी 4 करोड़ पार कर गई। मकर संक्रांति पर संगम तट पर 3.50 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। जिले की 70 लाख आबादी को जोड़ लिया जाए तो प्रयागराज ने विश्व के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर टोक्यो (3.74 करोड़ आबादी) को भी पीछे छोड़ दिया।