Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

UP पुलिस का दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

UP पुलिस का दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने कानपुर देहात जिले में रूरा थाने के दारोगा यशपाल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दारोगा ने महिलाओं का मुकदमे से नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि मुकदमें में उनका नाम गलत तरीके दर्ज किया गया है। इसके बावजूद नाम हटाने के लिए दारोगा रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत लेते पकड़े जाने पर SP ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *