तेलंगाना में आज से जाति-आधारित सर्वेक्षण शुरू
तेलंगाना में आज से जाति-आधारित सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- मोदी जी, आज से तेलंगाना में जातिगत गिनती शुरू हो गई है। इससे मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल हम प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए नीतियां बनाने में करेंगे। मैं मोदी जी से साफ कहना चाहता हूं- आप देश भर में जातिगत जनगणना को रोक नहीं सकते हैं।









Leave a Reply