दिल्ली में यमुना नदी में जहरीले झाग की बाढ़
दिल्ली में यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। आज सुबह कालिंदी कुंज में यमुना की सतह पर जहरीली झाग की मोटी परत दिखाई दी। नदी की सफाई करने वाले लोगों को कहना है कि बहुत सारा जहरीला झाग है। त्वचा के साथ-साथ आंखों में जलन की समस्या हो रही है। हमें सफाई करने में परेशानी होती है। नदी में छोड़े गए सीवेज पानी के कारण झाग की बाढ़ आ गई है।









Leave a Reply