Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने लगाया जाम

खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने लगाया जाम

बांदा में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने तिंदवारी विकासखंड कार्यालय के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। विरोध जताने के लिए किसान सड़क पर खड़े हो गए और आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया। सड़क पर आवागमन बंद होने की वजह से वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किसानों को समझाया। इसके बाद सड़क पर आवागमन चालू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *