BHU में कैंसर समेत 50 जांच फ्री होगी
BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में प्रदेश की पहली डायमंड (डीएचआर, आईसीएमआर एडवांस्ड मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी डायग्नोस्टिक सर्विसेज) लैब खुलेगी। यहां कैंसर से लेकर बायोमार्कर और जेनेटिक संबंधित 50 से अधिक जांचें फ्री होंगी। अब तक इस जांच के लिए निजी अस्पताल में डेढ़ लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। 3 महीने के अंदर लैब में जांच शुरू हो जाएगी, हालांकि लैब को फुल कैपेसिटी से चलने में करीब 3 साल का समय लगेगा।









Leave a Reply