शाह की मीटिंग में शामिल नहीं हुए शिंदे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर NDA में फूट पड़ती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीट बंटवारे को लेकर अमित शाह द्वारा बुलाई गई मीटिंग में मुख्यमंत्री और शिवसेना (शिंदे) के प्रमुख एकनाथ शिंदे शामिल नहीं हुए हैं। इधर अजित पवार 50 से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पवार BJP और शिवसेना (शिंदे) की कुछ सीटें मांग रहे हैं। हालांकि अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।









Leave a Reply