लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग
राजधानी लखनऊ में लाटूश रोड पर स्थित इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। पिछले 5 घंटे से फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। गोदाम में रखे सामान धधक रहे हैं। भीषण आग की वजह से आसपास के घरों के लोग बाहर निकल गए हैं। घटना में किसी के घायल या झुलसने की सुचना नहीं है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।









Leave a Reply