भरोसे का एनकाउंटर हो जाए तो… राजा भैया की पत्नी की CM को सलाह
सुल्तानपुर लूटकांड केस में अनुज प्रताप के एनकाउंटर को लेकर सियासी घमासान जारी है। अब प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने CM योगी को सलाह दी है। भानवी ने ‘X’ पर लिखा- अपराधियों का रियल एनकाउंटर होगा तो सवाल नहीं उठेंगे, लेकिन भरोसे का एनकाउंटर हो जाए तो सवाल उठना लाजमी है। रामराज की पहली शर्त है- जनता का विश्वास न डिगे।









Leave a Reply