UP के 16 जिलों में खुलेंगे सैनिक स्कूल
UP में आजमगढ़ सहित 16 जिलों में सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इनमें प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, बस्ती, बरेली, मुरादाबाद, बांदा, झांसी, गोंडा, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, मिर्जापुर और वाराणसी भी शामिल है। सैनिक स्कूल बनाने के लिए पीपीपी मॉडल के तहत कार्य किया जाएगा। वर्तमान में देश में कुल 33 सैनिक स्कूल मौजूद हैं।









Leave a Reply