लखनऊ में 6 सिलेंडर ब्लास्ट, 50 फीट ऊंची लपटें
लखनऊ के हरदोईया बाजार में रविवार देर रात 6 सिलेंडर ब्लास्ट होने से दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकान संचालक का बेटा घायल हुआ है। दुकान में गैस सिलेंडर रिफिलिंग के साथ-साथ जूते-चप्पल भी बेचे जाते थे। बताया जा रहा है कि आग की लपटें 50 फीट से अधिक ऊंची उठी थी। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है।









Leave a Reply